Saturday, December 20, 2014

ऑस्ट्रेलिया से मिली लगातार दूसरी हार से 7वें नंबर पर लुढ़क सकता है भारत

ब्रिस्बेन. कप्तान स्टीवन स्मिथ की बेहतरीन सेंचुरी (133 रन) और मिचेल जॉनसन के ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। यह टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की लगातार पांचवी हार है। इस हार के साथ टीम अब वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग में सातवें नंबर पर आ सकती है। 
1 of 6
टीम इंडिया की दूसरी पारी में विकेट लेने के बाद आक्रामक अंदाज में जॉनसन।
 
 
इंडिया ने आखिरी पारी में मेजबान के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर किया। ओपनर क्रिस रॉजर्स ने 55 रन की पारी खेली, वहीं मिचेल मार्श ने विनिंग चौका लगाया। इंडिया के लिए आखिरी पारी में इशांत शर्मा और उमेश यादव ने 5 विकेट लेकर हार का अंतर कम किया। इशांत ने 38 रन खर्च करके क्रिस रॉजर्स, डेविड वार्नर और शेन वाटसन के कीमती विकेट झटके। यादव ने 46 रन देते हुए दो बल्लेबाजों को आउट किया।

जॉनसन का ऑलराउंड परफॉर्मेंस
मिचेल जॉनसन ने बैट और बॉल दोनों से टीम की जीत में योगदान दिया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 247 रन के योग पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल वक्त में जॉनसन ने कप्तान स्टीवन स्मिथ के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 148 रन जोड़े। जॉनसन ने 13 चौके व 1 छक्का जड़ते हुए 93 गेंदों में 88 रन बनाए। पहली पारी में विकेटहीन रहे जॉनसन सेकंड इनिंग में बॉल से भी चमके। उन्होंने कुल 61 रन के खर्च पर विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और उमेश यादव को सस्ते में आउट किया।

स्मिथ की कप्तानी पारी
पहली बार टेस्ट मैच में कप्तानी संभाल रहे स्टीवन स्मिथ ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 97 रन की लीड दिलाने में अहम भूमिका निभाई। स्मिथ ने 13 चौके व 2 छक्के जड़ते हुए 191 गेंदों में 133 रन बनाए।
 
जीत से पहले लड़खड़ाया मेजबान
 
ऑस्ट्रेलिया को 128 रन का लक्ष्य हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने महज 18 रन के योग पर ओपनर डेविड वार्नर (6 रन) का विकेट गंवाया। महज 4 रन जुड़ने के बाद शेन वाटसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें इशांत ने अपना दूसरा शिकार बनाया। क्रिस रॉजर्स ने 55 रन की पारी खेली, लेकिन 17वें ओवर में वे भी इशांत का तीसरा शिकार बन बैठे।

उमेश यादव ने दूसरे छोर से हमला करते हुए शॉन मार्श को 17 रन के पर्सनल स्कोर पर कप्तान धोनी के हाथों लपकवाया। ऑस्ट्रेलिया जीत से महज 6 रन दूर थी कि तभी कप्तान स्टीवन स्मिथ एक सिंगल चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। अगले ओवर में विकेटकीपर ब्रैड हैडिन उमेश यादव की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
 
224 रन पर सिमटी इंडिया 
मेहमान टीम की दूसरी पारी 224 रन पर सिमटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल जॉनसन ने 61 रन के खर्च पर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। स्पिनर लियॉन को 33 रन के खर्च पर दो विकेट मिले। इंडिया के लिए शिखर धवन ने 81 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन शेष बल्लेबाजों की विफलता की वजह से टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही।
 
शतक से चूके धवन
धवन ने एक छोर से मोर्चा संभालते हुए पचासा पूरा किया। उन्होंने उमेश यादव संग 60 रन की साझेदारी की, लेकिन वे अधिक देर नहीं टिक पाए। नाथन लियॉन ने उन्हें LBW जज करवाकर आउट किया। धवन ने 81 रन की पारी खेली।
 
लंच से पहले बिखरी इंडिया
 
टीम इंडिया के लिए पहला सत्र बेहद निराशाजनक रहा। दिन का खेल शुरू होने से पहले मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में ली 97 रन की बढ़त से महज 26 रन पीछे थी। उस 26 रन की दूरी को मिटाने में इंडिया ने चार विकेट गंवा दिए। चोटिल शिखर धवन के स्थान पर बल्लेबाजी को उतरे विराट कोहली कुल 1 रन बनाकर मिचेल जॉनसन का शिकार बने।
 
टीम के स्कोर में कुल 10 रन जुड़े थे कि जॉनसन ने एक ही ओवर में मेहमान टीम को दोहरा झटका दिया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (10 रन) को नाथन लियॉन के हाथों कैच करवाया। महज एक गेंद बाद उन्होंने क्रीज पर नए आए रोहित शर्मा को खाता खोलने का मौका दिए बगैर विकेटकीपर हैडिन के हाथों लपकवा दिया।
 
कप्तान धोनी से टीम को उम्मीदें थीं, लेकिन वे खाता तक नहीं खोल सके। उन्हें डेब्यू बॉलर जॉश हेजलवुड ने LBW जज करवाकर आउट किया।
 
अश्विन-पुजारा का संघर्ष
 
आर अश्विन और चेतेश्वर पुजारा ने मिलकर टीम को लीड दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी हुई। अश्विन 28 रन की जुझारू पारी खेलकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए।
 
चेतेश्वर पुजारा हाफ सेंचुरी की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन 43 रन के पर्सनल स्कोर पर उन्हें युवा गेंदबाज जॉश हेजलवुड ने चलता कर दिया। पुजारा प्वाइंट पर तैनात नाथन लियॉन द्वारा लपके गए। 
 
ब्रिस्बेन टेस्ट का स्कोर कार्ड
 
इंडिया पहली पारी408/10
बैटिंग
मुरली विजय - 144 रन
अजिंक्य रहाणे - 81 रन
रोहित शर्मा - 32 रन
कप्तान धोनी - 33 रन
अश्विन - 35 रन
शिखर धवन - 24 रन 
चेतेश्वर पुजारा - 18 रन
बॉलिंग
जॉश हेजलवुड - 5/68
मिचेल मार्श - 1/14
नाथन लियॉन - 3/105
शेन वाटसन - 1/39
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी
505/10 (97 रन की ली़ड)
बैटिंग
स्टीवन स्मिथ - 133 रन
क्रिस रॉजर्स - 55 रन
मिचेल जॉनसन - 88 रन
मिचेल स्टार्क - 52 रन
बॉलिंग
उमेश यादव - 3/101
इशांत शर्मा - 3/117
आर अश्विन - 2/128
वरुण आरोन - 2/145
इंडिया दूसरी पारी224/10
बैटिंग
शिखर धवन - 81 रन
चेतेश्वर पुजारा - 43 रन
उमेश यादव - 30 रन
बॉलिंग 
मिचेल जॉनसन - 4/61
मिचेल स्टार्क - 2/27
नाथन लियॉन - 2/33
हेजलवुड - 2/74
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी 130/6 (टारगेट - 128 रन)
बैटिंग
क्रिस रॉजर्स - 55 रन
कप्तान स्टीवन स्मिथ - 28 रन
शॉन मार्श - 17 रन
बॉलिंग
इशांत शर्मा - 3/38
उमेश यादव - 2/46
ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से विनर 

No comments:

Post a Comment